सहजनवा: बराईपार के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, सहजनवा सीएचसी में भर्ती
गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत बराईपार के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फैक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी काम से जा रहा था, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी।