भभुआ: वार्ड 18 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला घायल
Bhabua, Kaimur | Jun 30, 2025 भभुआ वार्ड 18 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सोमवार को 12 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ वार्ड 18 निवासी जितेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी बताई जाती है। घायल महिला ने बताया कि मेरी जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। जहां विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया है।