भभुआ: लोहरा में सोन कैनाल नहर में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 30, 2025 लोहरा में सोन कैनाल नहर में डूबने से एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की सुबह 5 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी स्वर्गीय बीरा कोहार के 70 वर्षीय पुत्र श्रीकेवल कोहार बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चैनपुर पूर्व जिला परिषद सदस्य आलोक रावत ने बताया कि नहर में डूबने से इनकी मौत हो गई है।