भभुआ: गोली हत्याकांड में मृत व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम पुलिस की उपस्थिति में सदर अस्पताल में कराया गया
Bhabua, Kaimur | Jun 30, 2025 उजारी सिकठी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार की शाम 3 बजे की बताई गई। व्यक्ति की पहचान उजारी सिकठी गांव के स्वर्गीय जियाउद्दीन खान के पुत्र नियाज खान के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्सक डॉक्टर साहिल राज ने बताया कि गोली बाएं तरफ से लगी थी और दाहिने तरफ निकल गई है।