भभुआ: उजारी सिकठी गांव में गोली हत्याकांड का एसडीपीओ ने किया खुलासा, भतीजे ने ही चाचा को मारी थी गोली
Bhabua, Kaimur | Jun 30, 2025 भभुआ थाना क्षेत्र के उजारी सिकठी गांव में गोली हत्याकांड में भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने खुलासा किया है। आज सोमवार को 9:30 बजे उन्होंने बताया कि उजारी सिकठी गांव में रविवार की शाम लगभग 3 बजे भूमि विवाद को लेकर भतीजा एनाम खान ने ही अपने चाचा नियाज़ खान को गोली मारकर हत्या कर दिया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया