पांच साल से ज्यादा दिनों तक जिले में रहने वाले दारोगा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसको लेकर रविवार को 4:30 बजे संध्या में अपडेट जारी का जानकारी दी गई है. जिसमें जिले के कई थानाध्यक्षों के साथ चालीस से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर शाहाबाद के डीआईजी सत्य प्रकाश ने यह कदम उठाया है