दोवड़ा: मांडविया हनुमान मंदिर समिति के खिलाफ एफआईआर को ग्रामीणों ने बताया निराधार, निष्पक्ष जांच की मांग
पाल मांडव के मांडविया हनुमान मंदिर समिति पर दर्ज एफआईआर को ग्रामीणों और समिति ने झूठा बताया है। शुक्रवार को दोवड़ा थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई, साथ ही सोशल मीडिया पर चल रहे बयान भी खारिज किए गए।