सिकंदरा: 19 बोतल शराब के साथ बाइक सवार युवक को किया गया गिरफ्तार, बाइक की गई ज़ब्त
Sikandra, Jamui | Oct 18, 2026 सिकंदरा-नवादा रोड स्थित लोहा पुल के समीप रविवार सुबह 10 बजे वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 19 बोतल शराब के साथ रामप्रवेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। वह कुमार गांव निवासी केदार यादव का पुत्र है। पुलिस ने उसकी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली। बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 7 और रॉयल ग्रीन की 12 बोतल शामिल हैं। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक फरार हो गया।