कोटवा: कोटवा पुलिस ने कोइरगवा से 103.540 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
कोटवा पुलिस कोइरगवा से 103.540 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर सोमवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर उक्त गांव का जय किशन राय है। जिस पर उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बताया कि सूचना मिल रही थी कि उक्त तस्कर चोरी से शराब की तस्करी कर रहा है।