मढ़ौरा: केरवा में हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए विधायक ने किया शिलान्यास
Marhaura, Saran | Apr 28, 2026 इसुआपुर के केरवां में हाई स्कूल के भवन निर्माण हेतु स्थानीय विधायक जनक सिंह ने विधिवत् शिलान्यास किया। मंगलवार की सुबह आठ बजे विधायक ने बताया कि राजकीय बुनियाद विधालय केरवा के परिसर में हाई स्कूल के भवन निर्माण दो मंजिला कराया जा रहा है। जिससे बच्चो को शिक्षा में सहुलियत होगी । इस दौरान मौके पर अधिकारी व जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।