जसवंतनगर: चौ. सुघर सिंह कॉलेज में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम, जानकारों ने बच्चों को दी कानूनी जानकारियाँ
चौ.सुघर सिंह इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट-2012 को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, कानूनी अधिकार और यौन शोषण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने बच्चों से किसी भी तरह के शोषण की स्थिति में चुप न रहने की अपील की। लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाषण दिये.