पूरनपुर: मंडी में धान खरीद पर उठे सवाल, किसानों को कम दाम में बेचना पड़ा धान
पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा ने बताया कि किसानों को सरकारी सख्ती और नियमों के बावजूद मजबूरी में अपना धान औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में दलाल सक्रिय हैं और किसान जब अपनी फसल बेचने आते हैं तो उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता है।