बरहट: धोबी घाट नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, 19 घंटे बाद गोताखोरों ने शव बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Barhat, Jamui | Jun 24, 2025 बरहट प्रखंड स्थित धोबी घाट नदी नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की शव स्थानीय गोताखोरों ने करीब 19 घंटे बाद मंगलवार को 9 बजे के लगभग बरामद की है। मृतक की पहचान मलयपुर बस्ती मोहल्ला निवासी भास्कर मिश्रा के पुत्र उमंग कुमार के रूप में हुई है। मलयपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।