बरहट: मलयपुर बस्ती से शराब की डिलीवरी करने जा रहे 2 युवकों को पुलिस ने 24 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jun 25, 2025 एसपी के निर्देश पर मलयपुर थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 24 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एक बाइक और 24 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बसमता गांव निवासी सोनू कुमार यादव और छोटू कुमार यादव के रूप में हुई है। उक्त जानकारी बुधवार को 9 बजे दी गई।