SSP-DM आवास वाली सड़क पर बेखौफ फायरिंग! हवा में गोली चलाकर फरार, आरोपी पर ₹5 हजार इनाम
पूर्णिया में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एसएसपी और डीएम आवास वाली सड़क पर एक युवक ने बेखौफ होकर हवा में फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि गोली किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं चलाई गई, बल्कि इलाके में अपना दबदबा कायम करने के इरादे से हवा में फायरिंग की गई।
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान ऋषभ सिंह, पिता विभूति सिंह, निवासी डीआईजी चौक के समीप, पूर्णिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं पूर्णिया पुलिस ने आरोपी की सूचना देने
Purnea East, Purnia | Aug 18, 2026