अटेर: सींगपुरा में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उमरी थाने का घेराव किया, 3 आरोपी गिरफ्तार
Ater, Bhind | Sep 16, 2026 भिंड। उमरी थाना क्षेत्र के सींगपुरा गांव में मंगलवार देर रात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और तत्काल इसकी सूचना उमरी थाना पुलिस को दी।घटना से नाराज ग्रामीणों ने आज दोपहर उमरी थाने का घेराव किया