कौंच: गुरावती संपर्क मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत, जेई को फोन कर काम रुकवाया गया
Konch, Jalaun | Apr 11, 2026 कोंच तहसील के गुरावती में करीब 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं, शनिवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध किया, लगभग 11 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क में केवल 1 इंच गिट्टी और डामर डालकर खानापूर्ति किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक मूलचन्द्र निरंजन से की है।