कुटुंबा: कुटुंबा हाई स्कूल में सम्मान समारोह, स्टेट टॉपर प्रिंस कुमार को किया गया सम्मानित
राजकीयकृत उच्च विद्यालय कुटुंबा में बुधवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉपर प्रिंस कुमार को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के अन्य मेधावी छात्र रोहित कुमार और ऋषभ कुमार को भी डायरी और कलम प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।