एटा: निधौली रोड श्याम वाटिका के समीप कार सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
एटा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जेल के पीछे बनी आनंदपुरी कॉलोनी के रहने वाले 50 वर्षीय राजू खरादी जोकि रेलवे पुल के नीचे बनी दुकान से वापस कार में सवार होकर बुधवार की शाम घर लौट रहे थे,इसी दौरान निधौली रोड स्थित श्याम वाटिका के समीप कार बोर्ड से टकरा गई,स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो मृत अवस्था में कार सवार मिला है,मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।