एमपी में माइनिंग इंस्पेक्टर ने माफिया से कहा "जहां से निकले हो वहीं डाल देंगे"।
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ माइनिंग विभाग की कार्रवाई के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। माइनिंग अधिकारी ऋषभ दीक्षित की शिकायत पर पिछोर थाने में मंगल लोधी सहित अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, माइनिंग विभाग की टीम अवैध खनिज परिवहन की जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों से टीम की कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
इस बीच घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माइनिंग इंस्पेक्टर एक युवक को थप्पड़ मारते और धक्का देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक बार-बार अपना मोबाइल फोन वापस मांगता भी नजर आ रहा है। आरोप है कि इस दौरान इंस्पेक्टर ने क�
Korba, Korba | Jun 28, 2026