मंझनपुर: पश्चिम शरीरा मे तहसील पुलिस व नगर पंचायत टीम ने सरकारी जमीन के कब्जो को तुड़वाया,दुकानों से एकत्र हुई दस किलो पॉलिथीन
बुधवार को पश्चिम शरीरा इलाके में तहसील प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने एक अभियान चलाते हुए इलाके में किये गए सरकारी जमीन पर कब्जो को तुड़वाया और कई दुकानों से पॉलिथीन इकठ्ठा करवाया है।नायब तहसीलदार प्रताप बहादुर सिंह, सबइंस्पेक्टर अनिल सिंह और ईओ निशंक भास्कर के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए हैं।संयुक्त टीम की कार्रवाई से इलाके में हलचल मची रही है।