मंझनपुर: चोरी करके धमकी देने वाले व सीआरपीसी से सम्बंधित दो वारंटी अभियुक्त हुए गिरफ्तार करारी व महेवाघाट पुलिस ने की गिरफ्तारी
करारी थाना पुलिस ने चोरी करके धमकी देने वाले वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मंगोरा निवासी किल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह महेवाघाट थाना पुलिस ने सीआरपीसी से सम्बंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महेवाघाट निवासी शिवकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेजा गया है।