मंझनपुर: गिरसा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से गिरकर बाइक सवार दो घायल, कार सवार मौके से वाहन समेत फरार
कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक चालक और उस पर सवार उसका साथी जख्मी हो गया। कार सवार वाहन सहित मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।