मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारित करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक की गई। उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दियें। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विगत एक माह में कुल 439 प्रकरण प्राप्त हुए है, जिसमें से 15 प्रकरण विभिन्न विभागों के स्तर पर लम्बित है।