मंझनपुर: कौशाम्बी जिले मे चल रहे कई बिना मान्यता प्राप्त स्कूल बीएसए के नोटिस के बाद भी अवैध स्कूल संचालित, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
कौशाम्बी जिले में बिना मान्यता प्राप्त के कई स्कूल चल रहे हैं। बीएसए के नोटिस देने के बाद भी स्कूल संचालित हो रहे हैं। बसोहनी गांव के रहने वाले एडवोकेट केएस सिंह ने मंझनपुर पहुंच कर डीएम को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि जी के पब्लिक स्कूल शिवपुर बसोहनी व गुरुकुल विद्यालय शिवपुर बसोहनी विगत 4 वर्षों से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं।