सिंगरौली: अमहाटोला में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
सिंगरौली जिले में इन दिनों जमीन विवाद को लेकर एक के बाद लगातार घटनाएं हो रही है। ताजा मामला सरई थाना क्षेत्र का है जहां अमहाटोला में बीती देर रात दो पक्षों के तकरीबन एक दर्जन लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिए बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले में से दोनों पक्षों के लोगों को चोटें पहुंची है। और इनका काफी पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है। मारपीट होने के बाद दोनों पक्ष देर रात थाने पहुंचे जहां पुलिस दोनों पक्षों से शिकायत लेकर दोनों के ऊपर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।