गाण्डेय: दुर्गा पूजा के बाद परसाटांड मोड़ पर पारंपरिक छाता मेले का आयोजन, विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में पहुंचे लोग
Gandey, Giridih | Oct 22, 2026
दुर्गा पूजा के बाद परसाटांड मोड़ पर गुरुवार सुबह 8 बजे से पारंपरिक छाता मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सिकदारडीह, खावा, पचंबा सहित आसपास के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दशमी के बाद आयोजित होने वाले इस मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने मेले का आनंद लिया।