हथुआ: रामनवमी पर हथुआ-मीरगंज में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हथुआ और मीरगंज में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच दोनों क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हथुआ में शोभा यात्रा की शुरुआत हथुआ बाजार स्थित हनुमान मंदिर से होगी, जबकि मीरगंज में रामजानकी मंदिर और जीनबाजार से निकलेगी.