हरदोई: करनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की टड़ियावां सीएचसी पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Oct 19, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले जाया गया यंहा पर उसकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक करनपुर गांव निवासी संजय और गांव के ही धनीराम के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।मारपीट में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।