अलवर: अलवर में XEN की पुनर्नियुक्ति पर ठेकेदारों ने किया धरना, भ्रष्टाचार के लगे आरोप
Alwar, Alwar | Jun 15, 2026 अलवर यूआईटी में रिटायर अधिशासी अभियंता कुमार संभव अवस्थी की पुनर्नियुक्ति के विरोध में सोमवार को सभी ठेकेदार लामबंद हो गए। ठेकेदारों ने यूआईटी कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अवस्थी पर काम से पहले मोटा कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं।