कालपी: कालपी में ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान का भव्य स्वागत, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
Kalpi, Jalaun | Jul 10, 2026 उत्तर प्रदेश के ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान का शुक्रवार दोपहर 2 बजे लखनऊ से उरई जाते समय कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, सभासदों और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने प्रदेश सरकार की ग्रामोद्योग एवं जनकल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी है।