झांसी: नहर में डूबने से 7वीं का छात्र हुआ मौत, भाई के बर्थडे में शामिल होने आया था, झांसी मेडिकल में हुआ पोस्टमार्टम
खगला गांव में नहर में डूबने से 7वीं कक्षा के छात्र सोहिल की मौत हो गई। वह मौसेरे भाई के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने आया था। नाना के मना करने पर भी वह परिजनों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। पैर फिसलने से वह पानी में समा गया। दो घंटे की तलाश के बाद शव बरामद हो पाया। पुलिस ने रविवार की दोपहर 4 बजे शब को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है