दिल्ली कैंटोनमेंट: पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पोचनपुर गाँव में हुई पंचायत
गांव देहात बचाओ यात्रा की कड़ी में आज पंचायत द्वारका के पोचनपुर गांव में किया गया। इस अवसर पर काफी बुजुर्ग और युवा किसान पंचायत में शामिल हुए। पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 300 गांव तक यह यात्रा पहुंच चुकी है। यदि चुनाव से पहले यदि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो चुनाव का गांवों के सभी ग्रामीण बहिष्कार करेंगे।