सामरी कुसमी: पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है, घबराने की जरूरत नहीं
कुसमी सामरी शनिवार जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु बनी हुई है। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने नागरिकों से अपील की है कि वे ईंधन का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार और किफायती ढंग से करें तथा अनावश्यक भंडारण से बचें। उन्होंने कहा कि जिले में 48 पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है