दिल्ली ब्लास्ट में डॉ. उमर का नाम आया सामने! I20 कार खुद चला रहा था उमर #DelhiBlast #BreakingNews #DrUmar #I20Car
दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर को इस धमाके का मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई I20 कार खुद उमर चला रहा था, और CCTV फुटेज में दिखे चेहरे की शक्ल उमर से मिलती-जुलती है। पुलिस को आशंका है कि फरीदाबाद में पकड़े गए 300 किलो विस्फोटक के बाद जब उमर की तलाश शुरू हुई, तो उसी ने ये ब्लास्ट अंजाम दिया। हालांकि, यह अब भी जांच का विषय है कि उमर इस धमाके में मारा गया या अभी फरार है। जानकारी के अनुसार, उमर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है।