➡️ 12 से 18 जून तक जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, हरदा में हुआ शुभारंभ
➡️ हरदा नगर पालिका में जनकल्याण शिविर आयोजित, मौके पर ही मिले हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ
केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में 12 से 18 जून 2026 तक विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित करना तथा लंबित शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है।
इसी क्रम में शुक्रवार को विकासखंड हरदा में नगर पालिका कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह, सिटी मिशन मैनेजर जिला शहरी विकास अभिकरण हरदा तरुण पाटिल, तहसीलदार हरदा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
➡️ शिविर में मिले ये लाभ
शिविर के दौरान नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका मौके पर ही निराकरण किया गया। इसमें पीएम स्वनिधि योजना के 6 आवेदन, क्रेडिट कार्ड के 2 आवेदन, स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत 9 हितग्राहियों की प्रोफाइलिंग की गई। वहीं नवीन नल कनेक्शन के 2 आवेदन स्वीकृत किए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के तहत 3 हितग्राहियों को तीसरी किस्त का आवंटन किया गया। इसके अलावा राशन पर्ची के 2, विधवा पेंशन का 1 तथा वृद्धावस्था पेंशन के 6 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण कर हितलाभ वितरित किया गया।
#JanKalyanShivir #Jankalyan
#PMSwanidhi #PMAwasYojana #NalJalYojana #SocialSecurityPension #SwanidhiSeSamriddhi
#Harda #हरदा