कोरबा: मानिकपुर खदान विस्तार पर ग्रामीणों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, जयसिंह अग्रवाल ने SECL प्रबंधन को दी चेतावनी
Korba, Korba | Apr 15, 2026 मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के मुद्दे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए एस इ सी एल के CMD को पत्र लिखकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि प्रभावित परिवारों को न्यायोचित मुआवजा एवं रोजगार नहीं दिया गया, तो क्षेत्र में व्यापक जनआंदोलन की स्थिति निर्मित हो सकती है।