सदर: लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मोबाइल, नकदी और ऑटो बरामद
वाराणसी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंडुवाडीह पुलिस ने लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ब्लॉक रोड, शिवदासपुर से मुखबिर की सूचना पर अनिल बिंद (25), अमन गोस्वामी (19) और अवधेश कुमार उर्फ आयान (20) को पकड़ा।