नामकुम: नामकुम के तेतरी टोली में विधायक राजेश कच्छप ने बिटुमिनस सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Namkum, Ranchi | Oct 18, 2025 नामकुम स्थित तेतरी टोली में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विधायक राजेश कच्छप ने बिटुमिनस पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि यहां गुणवत्तापूर्ण रोड बनेगा और समय पर पूरा होगा। विधायक राजेश कच्छप ने संवेदक को सख्त हिदायत दी कि गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जायेगा।