नामकुम: नामकुम के आईपीएच सभागार में परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई
Namkum, Ranchi | Oct 17, 2025 नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में शुक्रवार शाम करीब चार बजे परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर राज्य नोडल पदाधिकारी परिवार नियोजन डाॅ पुष्पा के द्वारा जागरूकता अभियान और समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चल रहे अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।