नामकुम: समाहरणालय में दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई
Namkum, Ranchi | Oct 17, 2025 समाहरणालय में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और स्वच्छता सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।