सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मवाई से कार्यक्रम के दौरान युवती को गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं वारदात का वीडियो भी सामने आया है।