आल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोरा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए पहुंची ग्वेल जयू दरबार चितई #ankitaabhandari #gweljyu #chitai #shilpiarora #CongressParty #rahulgandh
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस ने गोल्जू महाराज के दरबार में लगाई
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा एवं सचिव पूनम पंडित ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध न्याय देवता गोल्जू महाराज के चितई स्थित मंदिर में दर्शन कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, पीसीसी प्रवक्ता बीना जोशी, प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला कांग्रेस की नेताओं ने गोल्जू महाराज के समक्ष अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को आज भी न्याय की प्रतीक्षा है और मामले से जुड़े अनेक सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।
महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह है। उन्होंने मांग की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की शीघ्र, निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित की जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय प्राप्त हो।