लालगंज: खीरों ब्लॉक अंतर्गत मेडौली ग्राम सभा के जुड़ावन खेड़ा गांव में जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है
31 मार्च 2026 मंगलवार 5:00 बजे खीरों ब्लॉक के अंतर्गत मेडौली ग्राम सभा के जुड़ावन खेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से तनाव बना हुआ है। मौके पर दोनों पक्षों से एक पक्ष ने जमीन पर अपना हक बताते हुए कब्जे का आरोप लगाया, वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपने दावे को सही ठहराया। ग्रामीणों के अनुसा