सासाराम: चेनारी थाना क्षेत्र के NH-2 पर अनियंत्रित ऑटो और बाइक में हुई टक्कर; दो लोगों की हुई मौत, 7 लोग हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Feb 14, 2024 चेनारी थाना क्षेत्र के NH-2 पर अनियंत्रित ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।