सासाराम: विभिन्न मांगों को लेकर सासाराम की पुराने G.T रोड पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sasaram, Rohtas | Feb 14, 2024 विभिन्न मांगों को लेकर सासाराम की पुराने G.T रोड पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा जबरन भाकपा माले के कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की है।