दरभंगा: मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, अधिक मतदाताओं के लिए बनेंगे अतिरिक्त मतदान केंद्र
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को दोपहर 2.30 बजे प्रेस वार्ता की । जिसमें उन्होंने कहा की योग्य मतदाता सूची से वंचित न हों और अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हों, इसके लिए मतदाता सूची को शुद्ध करना जरूरी है।