टाटीझरिया: डुंगो में शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी शुरू, 25 से 29 अप्रैल तक होगा आयोजन
डुंगो में शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी शुरू, 25 से 29 अप्रैल तक होगा आयोजन। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुंगो गांव में श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के भव्य आयोजन की तैयारी में ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ जुट गए हैं। रविवार को मंदिर परिसर में तैयारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।