जहानाबाद: पाई बीघा में मेन लाइन बनाने के दौरान एलटी तार से बिजली मिस्त्री को लगा करंट गंभीर हालत में PMCH रेफर
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के पाई बीघा गांव में मेन लाइन बनाने के दौरान पास से पार हुई एलटी बिजली लाइन की चपेट में आकर एक बिजली कर्मचारी को करंट लग गया। हादसे में तेज बीघा निवासी नीतीश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मखदुमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज जारी है।