गोपालपुर: ब्रह्मोत्तर तटबंध में 20 मीटर कटाव, 15 घंटे की मशक्कत से टला बड़ा खतरा
गोपालपुर। प्रखंड मुख्यालय के पीछे ब्रह्मोत्तर तटबंध पर देर रात तेज बारिश और हवा के बीच पानी के दबाव से करीब 20 मीटर लंबा कटाव हो गया। सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग, प्रशासन और ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए। टीन, बालू भरे बोरे और एनसी की मदद से करीब 15 घंटे तक लगातार काम कर शुक्रवार दोपहर पानी के तेज बहाव को नियंत्रित किया गया। तटबंध टूटने की स्थिति में सैदप